उतई। उतई नगर के युवा कृषक एवं नगर पंचायत उतई के पार्षद व नेता प्रतीक्षा द्वारिका साहू ने कहा कि किसान धान बेचने टोकन के लिए चॉइस सेंटर के चक्कर लगाकर परेशान है। राज्य के साय सरकार ने 9 नवंबर से धान खरीदी के लिए टोकन जारी करने का आदेश पेपर के माध्यम से दिया था। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो रहा है। साय सरकार चाहती है कि किसान परेशान रहे। किसान लोग अपनी खेती किसानी काम छोड़कर धान कटाई मिजाई काम छोड़कर सुबह 9:00 बजे से टोकन के लिए चक्कर काटते रहते है। इधर समिति के कर्मचारियों की हड़ताल का आज 9 वा दिन है। धान खरीदी 15 से किसानो का धान खरीदी करने धान बेचने के लिए टोकन भी नहीं मील पा रहा है। धान खरीदी पूर्व तैयारी भी अधूरी है। सरकार आंदोलनकारीयो की 4 सूत्रीय मांगो पर समुचित ध्यान न देकर कर्मचारियों को अपने प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से कार्य मे आने का नोटिस दिया जा रहा है। श्री साहू ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। जिससे किसान अपने धान को समर्थन मूल्य में बेच सके।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
26°C
Chhattisgarh
clear sky
26° _ 26°
19%
2 km/h
Sat
37 °C
Sun
37 °C
Mon
39 °C
Tue
39 °C
Wed
24 °C




