पाटन। वृहताकार सहकारी समिति सेलूद की वार्षिक आमसभा का आयोजन शनिवार को समिति प्रांगण में सम्पन्न हुई। कार्यकम में बड़ी संख्या में किसान सामिल हुए।
सहकारी समिति सेलूद की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2024-25 की वित्तीय जानकारी प्रस्तुत की गई। समिति ने 1546 किसानों को ₹695.38 लाख का ऋण वितरण किया। वर्ष की कुल आय ₹14.20 करोड़ व कुल व्यय ₹13.66 करोड़ रहा, जिससे ₹37.29 लाख का व्यावसायिक लाभ प्राप्त हुआ। समिति का शुद्ध लाभ ₹43.91 लाख रहा। बीते वर्ष के संचित लाभ सहित कुल संचित लाभ ₹51.64 लाख तक पहुँच गया। वर्षभर में 69 नये सदस्य जुड़े।
वर्ष 2025-26 में अब तक 1515 किसानों को ₹563.88 लाख का ऋण वितरण किया गया है, जिसमें ₹431.50 लाख नगद तथा ₹132.38 लाख खाद के रूप में दिया गया। इस वर्ष 56 नये सदस्य समिति से जुड़े।सभा को संबोधित करते हुए सरपंच खिलेश मार्कंडेय ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को भी किसानी के क्षेत्र में रोजगार की तलाश करनी चाहिए। कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं, बस उन्हें पहचानने और अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समिति की मजबूती सीधे-सीधे किसानों की मजबूती से जुड़ी हुई है। यदि किसान आत्मनिर्भर और संगठित होंगे, तो समिति भी मजबूत होगी और उससे गाँव-समाज की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।कार्यक्रम में समिति की ओर से उपस्थित सभी किसानों का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। किसानों के योगदान और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसान ही समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।कार्यक्रम के दौरान किसानों ने समिति की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। सभा में पारदर्शिता और किसानों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। आमसभा में मंच संचालन रमेश देवांगन ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राधिकृत अधिकारी टामन साहू, पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, प्राधिकृत अधिकारी फेकारी पारखत साहू, सरपंच खिलेश मार्कंडेय, खेमलाल साहू, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, दिनेश वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य हरप्रसाद आडील, राजकुमार मिश्रा , विष्णु हिरवानी, खेमीन साहू, रोमन वैष्णव, रामभरोसा साहू, वीनू साहू, मोहित अमृत,लिलेश्वर निर्मलकर,जितेंद्र साहू,लक्ष्मण यादव,सुरेश यादव,चंद्रिका बंजारे, रामसहाय साहू, सहित किसान सामिल हुए।





