उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर 5 अगस्त बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता एवं पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के एक दिन पूर्व ग्राम डुंडेरा में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि राजू बेमेतरिहा द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी होंगी।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जिला कांग्रेस प्रवक्ता चंद्रकांत कोरे, जोन अध्यक्ष शीतल यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।





