भिलाई। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ की गई अभद्र, अशोभनीय और नफरत फैलाने वाली टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सुपेला थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से राजनीतिक द्वेष फैलाया जा रहा है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ खुलेआम गाली-गलौज यह दर्शाती है कि प्रदेश में कानून का डर खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति के सम्मान का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सामाजिक सौहार्द और संविधान की गरिमा से जुड़ा हुआ है। यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाज में अराजकता फैलना तय है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी याद दिलाया कि रायपुर में इसी तरह के मामले में NSUI के दबाव के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, ऐसे में दुर्ग जिले में अलग रवैया अपनाना पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े करता है। छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिले में अपराध बेलगाम हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को मौन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अमित सेन नामक व्यक्ति लगातार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है।
थाना प्रभारी द्वारा आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में ढिलाई बरती गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होगी। आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। इस आंदोलन में उपस्थित भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अतुल साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, जिला महामंत्री भूपेंद्र यादव, राजेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ, जी राजू, सौरभ मिश्रा, दिनेश पटेल, सभापति गिरवर बंटी साहू, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी मेंबर शिजु एंथोनी, संदीप निरंकारी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, श्रीमती नेहा साहू, राजेश चौधरी, चंद्रशेखर गवई, श्रीमती अंजू सिन्हा, श्रीमती अनीता शर्मा, उमेश साहू, सनीर साहू, राजेंद्र रजक, चंद्रकांत कोरे, जोहन सिन्हा, शमशेर सिद्दीकी, राजेंद्र महिलांग, रफीक खान, आनंद डोंगरे, दीपक भाटिया, रविंद्र सिंह, फारुख खान, निरंजन बिसाई, अली हुसैन सिद्दीकी, अरविंद राय, रानी भुवनेश्वरी, मो. शोएब, कन्हैया चूरहे, विनोद यादव, बंटू शर्मा, आजाद कीर्ति सिंह, आशा, अनसूया मरकाम, पिंकी वर्मा, किशन यादव, लादूराम सिन्हा, अमीर अहमद, दिनेश वासनिक, विजय अजय यादव, राजकुमार बंजारे, गोविंद कोसले, गुलाम उस्मानी, प्रभाकर जनबंधु, सोनू प्रमोद, इस्माइल खान, राजकुमार चौधरी, हीराशकर साहू, उमाशंकर साहू, गगन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।





