chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत
    April 15, 2026
    दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत
    April 15, 2026
    रात 2 बजे घर में घुसा दरिंदा : चाकू अड़ाकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़कर भेजा जेल
    April 15, 2026
    शादी के लिए घरवालों ने डाला दबाव तो 20 साल की छात्रा फंदे पर झूल गई
    April 15, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
छत्तीसगढ़दुर्ग

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

जिले भर के बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस को दिए कड़े निर्देश
– छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने की जिला प्रशासन की कार्रवाई की सराहना, सौंपा धन्यवाद ज्ञापन
दुर्ग, 26 नवंबर 2025 / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
25 नवंबर 2025 को विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के बूथ क्रमांक 117 में कार्यरत बीएलओ श्री रूपेश कुमार पर आरोपी जावेद हुसैन ने शराब के नशे में अनायास हमला कर दिया। यह हमला राष्ट्रीय महत्व के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने घायल बीएलओ को तत्काल सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उनका उपचार जिला अस्पताल दुर्ग में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह अस्पताल पहुंचकर श्री रूपेश जोशी से मुलाकात की और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस को सभी क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग हेतु आदेश दिए। बीएलओ श्री रूपेश की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल बीएलओ कार्य से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। जिले में समस्त बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश पुलिस को प्रदान किए गए हैं।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। फेडरेशन ने आश्वस्त किया कि सभी शिक्षक एसआईआर जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी बीएलओ और निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें और किसी भी बहकावे में न आएं।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त बैठक कर बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त पुलिस अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी थाना प्रभारी के मोबाईल नंबर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मतदान केंद्र क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। बीएलओ को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सूचना दी जा सके और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके।
जिला कार्यालय दुर्ग में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 65 भिलाई नगर श्रीमती योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री हितेश पिस्दा तथा शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार वर्मा, श्री चेतन सिंह परिहार, श्री उत्तम ठाकुर एवं श्री सतीश चंद्राकर उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान
मनरेगा से मिला पक्का बकरी शेड, मनरेगा योजना पशुपालक विष्णु प्रसाद पटेल के जीवन में नया उजाला लेकर आया
रायपुर साहित्य उत्सव 2026 :कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में होगीं कविता-कहानी प्रतियोगिताएं
अभनपुर के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस 
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

होली से पहले किसानों को तोहफा : सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में डाले 10 हजार 324 करोड़ रुपये

chhattisgarh times
News Desk
February 28, 2026
भ्रष्टाचार पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का कड़ा रूख, तीन अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित
जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा
भिलाई नगर, पाटन और अहिवारा विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु 34.38 लाख रूपए स्वीकृत
दीपशिखा विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
39°C
Chhattisgarh
clear sky
39° _ 39°
15%
7 km/h
Thu
43 °C
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
45 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?