chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
    बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए सरकार- ढालेश साहू
    October 30, 2026
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोर और रिसीवर गिरफ्तार, चोरी का संपूर्ण माल बरामद
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > अपराध (जुर्म) > पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोर और रिसीवर गिरफ्तार, चोरी का संपूर्ण माल बरामद
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोर और रिसीवर गिरफ्तार, चोरी का संपूर्ण माल बरामद

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 21, 2025
Share
पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोर और रिसीवर गिरफ्तार, चोरी का संपूर्ण माल बरामद
SHARE

कवर्धा। पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए चोरी के सनसनीखेज़ मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में न केवल दो चोरों को पकड़ लिया, बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर को भी गिरफ्तार कर लिया। चोरी गया संपूर्ण सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता का पुलिस पर विश्वास और भी प्रगाढ़ हुआ है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संचालित हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल और कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया और महज़ कुछ घंटों में ही आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।

घटना 17 अगस्त 2025 की रात की है, जब नवीन बाजार स्थित यादव बर्तन दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और इंडक्शन चूल्हे व स्टील पेटियों समेत अन्य बर्तनों को पार कर ले गए। कुल मिलाकर लगभग ₹54,000 के सामान की चोरी की गई थी। प्रार्थी रूपचंद यादव, निवासी मठपारा वार्ड क्रमांक 11 ने घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की कार्रवाई में मिरमिट्ठी निवासी निलेश योगी (21 वर्ष) और खूंटूपारा निवासी शिवा (18 वर्ष) को क्रमशः उनके घर और गंडई से गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले बंदोरा निवासी करीम बेग (32 वर्ष) को भी पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ में चोरी की वारदात की पुष्टि हुई और चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कवर्धा पुलिस ने इस मौके पर स्पष्ट संदेश दिया है कि चोरी करने वाले हों या चोरी का माल खरीदने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर अपराधी को चिन्हित कर कानून के शिकंजे में कसेगी और ऐसे सख़्त कदम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

You Might Also Like

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा
स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, ले रहे हैं परेड की सलामी, देखें Live..
शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी: 9 कर्मचारियों के नाम आए सामने, तीन साल से उठा रहे थे वेतन
खंडहर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की जान खतरे में
भीख मांगने घूम कर चोरी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

बलरामपुर बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को राहत राशि स्वीकृत

chhattisgarh times
News Desk
January 19, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
मतदाता सूची में ’तार्किक विसंगति’ वाले मतदाता 13 फरवरी तक कराएं सत्यापन, सत्यापन नहीं कराने पर कट सकता है नाम
अंजोरा, पीसेगांव, चिंगरी मे मातर महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
अंडा में परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारियों का हुआ शपथ एवं सम्मान समारोह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
27°C
Chhattisgarh
broken clouds
27° _ 27°
74%
4 km/h
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C
Tue
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?