दुर्ग। ग्राम पंचायत धनोरा के वार्ड क्रमांक 01 मे 15वें वृत आयोग निधि से सी.सी रोड निर्माण का भूमिपूजन नारियल तोड़कर किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे ने कहा कि सीसी रोड के निर्माण से धनोरा गांव के इस मोहल्ले और स्थानीय सभी ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी और गांव में सीसी रोड निर्माण से गली में आवागमन बेहतर होगा. सड़क बनने से विकास को गति मिलती है, निश्चित रूप से यहां के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा, यही वजह है कि सीसी रोड की स्वीकृति से लोगों में खुशी है।
इस दौरान मुख्यरूप से सरपंच श्रीमति रूलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे, वार्ड पंच धनेश्वरी साहू, मनेश कुमार साहू, मोती लाल साहू, श्रीमति सीमा मधुकर, रामप्यारी ठाकुर, रेखा टंडन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Leave a Comment





