उतई। दीपशिखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह उतई में बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पं. संतोष मिश्रा द्वारा विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डी एल सिन्हा एवं प्राचार्य के आर सिन्हा सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार की सुख, शांति ,समृद्धि एवं सद्बुद्धि प्राप्त करने की भावनाओं से समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ पूजा अर्चना की। विद्यालय की छात्र -छात्राओं ने माँ सरस्वती से सदबुद्धि ,सन्मार्ग एवं सत्कार्य प्रदान करने हेतु बहुत ही उत्सुकतापूर्वक पूजा अर्चना की। तत्पश्चात भोजन प्रसादी का भी आनंद लिए। इस अवसर पर दुर्ग प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दयाराम साहू, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक भोजराम साहू तथा बी एस पी हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 02 भिलाई के व्याख्याता डी के साहू उपस्थित रहे।
दीपशिखा विद्यालय में हर्षोल्लास से मना बसंतोत्सव

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
32°C
Chhattisgarh
light rain
32° _ 32°
57%
6 km/h
Thu
30 °C
Fri
29 °C
Sat
31 °C
Sun
29 °C
Mon
28 °C



