chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
    November 27, 2025
    कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
    December 2, 2025
    मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    December 15, 2025
    Latest News
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
    संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
    October 28, 2026
    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    October 27, 2026
    खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
    October 26, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी
छत्तीसगढ़धमतरी

प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: October 26, 2026
Share
SHARE

जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान
तीन राज्यों के 11 शहरों से पहुंचे 46 प्रतिभागी, पर्यटन से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर

धमतरी । पर्यटन के नए क्षितिज पर धमतरी, जबर्रा में साहसिक गतिविधियों से बढ़ा आकर्षण प्राकृतिक सौंदर्य, विशाल जलाशयों, समृद्ध वनांचल और ऐतिहासिक–सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण धमतरी जिला पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में वनग्राम जबर्रा में आयोजित दो दिवसीय ‘नाइट ट्रेकिंग एवं कैंपिंग’ कार्यक्रम ने इको–टूरिज्म और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा दी है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI) की धमतरी इकाई द्वारा आयोजित अभियान को विधायक श्री ओंकार साहू ने सिहावा चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें छत्तीसगढ़ सहित इस एडवेंचर कैंप में तीन राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र) के 11 अलग–अलग शहरों से आए 46 प्रकृति प्रेमियों, प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

चांदनी रात में जंगलों का रोमांच, ट्रेकिंग और कैंपिंग बनी यादगार

दो दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों ने डोंगरी ट्रेकिंग, कैंपफायर और घने जंगलों के बीच नदी किनारे रात्रिकालीन ट्रेकिंग का रोमांच अनुभव किया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नाइट ट्रेकिंग, कैंपिंग, बर्ड वाचिंग और स्टार गेजिंग (तारे देखना) जैसी साहसिक गतिविधियां शामिल थीं ।  प्रतिभागियों ने स्वयं नाश्ता तैयार कर सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया, वहीं दूसरे दिन 15 किलोमीटर लंबे ‘ट्रैक्टर ट्रेल’ ने रोमांच बढ़ाया। इस दौरान सुरक्षित भव फाउंडेशन के डॉ. संदीप धूपड़ ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी।

गंगरेल का जल रोमांच, सिहावा की आस्था और जबर्रा का वन वैभव बनेगा पहचान
धमतरी कलेक्टर ने जिले की पर्यटन संभावनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि गंगरेल जलाशय में वॉटर स्पोर्ट्स और कयाकिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, जबकि जबर्रा का प्राकृतिक वातावरण कैंपिंग, ट्रेकिंग और नेचर ट्रेल के लिए अनुकूल है। वहीं सिहावा में महानदी का उद्गम स्थल, श्रृंगी ऋषि आश्रम, कर्णेश्वर महादेव मंदिर, रुद्रेश्वर मंदिर और मां अंगारमोती मंदिर धार्मिक पर्यटन को विशिष्ट पहचान देते हैं। इन स्थलों का समन्वित विकास धमतरी को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने में सहायक होगा।

वनांचल पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
प्रकृति आधारित पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं को गाइड, होम-स्टे, परिवहन, पारंपरिक खानपान, कैंपिंग और हस्तशिल्प के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयास धमतरी को मध्य भारत के पर्यटन मानचित्र पर प्रकृति, रोमांच और आस्था के आकर्षक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रतिभागियों को जबर्रा की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक कलाओं और सघन वन क्षेत्र से रूबरू कराया गया। शहरी पर्यटकों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन (जैसे चीला, फरा, मुठिया) बेहद पसंद आता है। युवा इसके जरिए कैटरिंग और फूड स्टॉल का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। जबर्रा और आसपास के वन क्षेत्रों के महुआ, शहद, हर्बल उत्पाद और पारंपरिक हस्तशिल्प की बिक्री से महिलाओं और कारीगरों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

You Might Also Like

बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 8 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल
पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को दुर्ग में आयोजित होगी स्वतंत्रता दौड़, सुबह 7.30 बजे से होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री से CAIT प्रतिनिधियों की सौजन्य मुलाकात, स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

chhattisgarh times
News Desk
September 7, 2026
छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, देखें नया आदेश
छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट से मुफ्त बिजली की ओर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नवा रायपुर में पावर कंपनीज मुख्यालय का शिलान्यास
विश्व स्तनपान सप्ताह : समाज मे स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओ को समर्थन प्रदान करने पर दिया जोर
हलषष्ठी पर्व पर महिला शिक्षिकाओं के लिए अवकाश की मांग, नवीन शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Chhattisgarh
overcast clouds
21° _ 21°
95%
10 km/h
Thu
22 °C
Fri
25 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?