पाटन। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम चुनकटा में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष हर प्रसाद आडिल ग्राम चुनकटा स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना करते हुए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में दुर्गा पंडाल पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। धार्मिक आयोजन के माध्यम से गांव में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर हर प्रसाद आडिल ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच रोशनी राय, बसंत साहू, नरसिंह साहू, छत्रपाल सिंह राजपूत, कामदेव ठाकुर, ईश्वरी ठाकुर, विक्रम यादव, पूर्व सरपंच एवं युवा नेता शुभम सोनवानी, सुशांत सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच सोनू राय, भागवत यदु, होरीलाल सोनवानी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।





