डायरेक्टर ख्याति साहू एवं असीम साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, प्राचार्य डॉ. अंजना ने शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षण-प्रशिक्षण प्रक्रिया से कराया परिचित
उतई। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की डायरेक्टर ख्याति साहू मैडम, डायरेक्टर असीम साहू सर प्राचार्य महोदया डॉ. अंजना मैडम अन्य विभाग के प्राचार्य डॉ. सीमा कश्यप मैडम, ललित साहू सर, डॉ. दुर्गा त्रिपाठी मैडम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महाविद्यालय के डायरेक्टर ख्याति साहू मैडम ने संबोधित करते हुए शिक्षक शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं एक आदर्श शिक्षक के दायित्वों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। डायरेक्टर असीम साहू सर ने “शिक्षा का उद्देश्य केवल सफल बनाना नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक, आनंदमय और खुशहाल बनाना भी है।”पर अपना विचार दिया।
प्राचार्य महोदया डॉ.अंजना मैडम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों, पाठ्यक्रम एवं शिक्षण-प्रशिक्षण की प्रक्रिया से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपना परिचय दिया तथा अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रुचियों एवं भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया । तथा बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी अपने शैक्षणिक अनुभव नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अनामिका जेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापिका लीना वैष्णव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। और आज के गरिमामय कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापकगण श्रीमती रेखा नामदेव, मीनाक्षी देवी, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती भाग्यश्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।





