सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति; महिलाओं ने व्यंजन, पौष्टिक आहार थाली, कुर्सी दौड़ व मटका फोड़ में दिखाया उत्साह
उतई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम मातरोडीह में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।आंगनबाड़ी से संबंधित विस्तृत जानकारी पर्यवेक्षक मैडम श्रीमति सोनल सोनी तिवारी द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वही गांव की महिलाओं के द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता, पौष्टिक आहार थाली सजाओ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ में भाग लिया गया। किशोरी बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। डोमेंद्र कुमार सागरवंशी द्वारा बच्चों को न्यौता भोज कराया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती बिंदु दिनेश देशलहरे थी। अध्यक्षता सरपंच जितेंद्र सोनी ने की। इस कार्यक्रम में पंचगण, मितानिन, साहू समाज के अध्यक्ष, ग्राम सभा के अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन में साहू समाज और ग्राम सभा मातरोडीह का विशेष सहयोग रहा।





