प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था की मांग; महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज
दुर्ग। तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 12 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक गणेश चतुर्थी एवं तीज का पावन पर्व है। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई, उमरपोटी, पुरई, अंडा, निकुम, अंजोरा, मचांदूर, खोपली, नगपुरा, धनोरा, हनोदा, चंद्रखुरी सहित सभी ग्रामों के मुख्य चौक-चौराहों एवं बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ रहती है।
सड़क में भीड़-भाड़, तेज गति से वाहन चलाने एवं असामाजिक तत्वों के कारण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम एवं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की आशंका रहती है।
भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने मांग की है कि तीज पर्व के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि माताएं-बहनें सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार माना सकें।इस ज्ञापन की प्रतिलिपि एडिशनल एसपी दुर्ग ग्रामीण, एसडीओपी पाटन, थाना प्रभारी उतई, अंडा, पुलगांव, चौकी प्रभारी मचांदूर, अंजोरा, नगपुरा को भी दी गई है।





