उतई। शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के 156 बच्चों को सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश फरमानिया के द्वारा 156 बच्चों को कॉपी, पेन, स्कूल बैग, पहाड़ा का वितरण किया गया। कॉपी-पेन, बैग पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। ट्रस्ट द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शाला के 300 बच्चों को बिस्किट पैकेट का वितरण किया और मिडिल स्कूल के बच्चों को बैग का वितरण किया गया। सुरेश फरमानिया के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्राथमिक शाला खोपली के शिक्षकों ने फरमानिया जी का उपहार देकर सम्मान किया। इस अवसर पर बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने बताया कि सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट विगत 10 वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चो को स्वेटर, कॉपी, पुस्तके, कंपास, बेंच डेक्स आदि का वितरण छात्रहित में निस्वार्थ भाव से कर रहा हैं। स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम के दौरान सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश फरमानिया, प्रधान पाठक कुमार साहू, संतोषी कश्यप, रामेश्वरी चंदेल, रोशनी चंद्राकर, दीपक साहू, सुंदर लाल देवांगन, लोकेश साहू, रामती पाटिल, भुनेश्वरी देवांगन, निधि गेडाम, दानेश्वरी चंद्राकर रानू, यादव आदि उपस्थित थे।
फरमानिया ट्रस्ट ने खोपली स्कूल के 300 बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, खिल उठे चेहरे

Leave a Comment




