उतई। नगर कांग्रेस कमेटी उतई द्वारा नगर में घुमंतु मवेशियों की वजह से किसानों को हो रही परेशानी से सीएमओ को अवगत कराया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने बताया कि घुमंतू मवेशी किसानों के खड़ी फसल को बहुत नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने सीएमओ से गौठान खोलकर घूमतु जानवरों को व्यवस्थित करने का आग्रह किया।
इस पर सीएमओ श्रीमती आशा जंघेल ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। नगर कांग्रेस ने समस्या के समाधान के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, नपं के पूर्व अध्यक्ष डीगेंद्र हिरवानी, पार्षद राकेश साहू, द्वारिका साहू, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, तोशन साहू, सुरता सिंह गढ़े, कांग्रेस कार्यकर्ता भावेश साहू, मुकेश साहू, तिलक साहू, आशीष रावत, टीकम डोंडे सहित किसान साथी उपस्थित थे।





