नवनियुक्त एल्डरमेन नगर के विकास, स्वच्छता एवं सुशासन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक ललित चंद्राकर
उतई। नगर पंचायत उतई के नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह मंगल भवन उतई में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर थे। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेन चंदू देवांगन, शशिकांत वर्मा और चेतनलाल साहू को बधाई देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त एल्डरमेन जनसेवा के भाव, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में नगरों के समग्र विकास एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम सभी मिलकर उतई को और अधिक विकसित, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हर वार्ड तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
समारोह में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री एवं एल्डरमेन चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू, खूबीराम साहू, शिव ठाकुर, लता सोनवानी, अनिता नीलम गढ़े, विजय लक्ष्मी, संगीता रजक, सुनीता चंद्राकर, रमसिला नेताम, विमला कामडे, एकता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, बूथ अध्यक्ष रामप्रवेश साहू, एसडीएम महेश राजपूत, तहसीलदार वासुमित्र दीवान, सीएमओ आशा जंघेल, सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र सिंह राजपूत एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण, नगरवासी उपस्थित रहे।





