पाटन। भाजपा ने संत रविदास की 650 वी जयंती को पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाने का फैसला किया है। जो 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी संत रविदास जयंती तक मनाया जाएगा। इसी कड़ी में संत रविदास मंदिर पाटन में 650 दीपक प्रज्वलित कर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन परिचय की जानकारी देते हुए उनके कार्यों को आत्मसात करने की बात कही गई।
इस अवसर पर भाजपा पाटन मंडल के अध्यक्ष रानी बंछोर, शक्ति केंद्र प्रभारी हरप्रसाद आडिल, वरिष्ठ भाजपा नेता केशव बंछोर, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुणाल वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा के युनिका वर्मा, अतीश सपहा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक लोगों में बृज लहरी, मोहन लहरी, पुजारी मोती लहरी, सुशीला, त्रिवेणी, चंदा, चित्रलेखा, रीना, वंदना, राजकुमार, लोकेश्वरी लहरी उपस्थित थे।





