उतई। डुंडेरा के ग्रामीणों द्वारा एक नेक पहल की जा रही है। जो बच्चे सरकारी स्कूल के पहली कक्षा मे प्रवेश लेंगे उनको शिक्षण किट देकर 3 जुलाई को सम्मान करेंगे। जिससे सरकारी स्कूल मे दाखिला बढेगा। शासकीय प्राथमिक शाला डुंडेरा मे 3 जुलाई को शिक्षण किट वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक पवन बंजारे ने बताया कि इस ग्राम मे पहली बार सरकारी स्कूल मे एडमिशन लेने वालों बच्चों के लिये बैग, कॉपी, पानी बोतल सहित पेन पेन्सिल क़ी निशुल्क व्यवस्था क़ी गयी है। जो ग्रामीणों द्वारा अपने शिक्षण को महत्त्व देने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित कर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। अध्यक्षता समाजसेविका रामेश्वरी दिवाकर गायकवाड करेंगी। विशेष अतिथि समाजसेवी सतीश यादव, पार्षद रोहित धनकर, पार्षद विक्रम चंद्राकर, सिविल ठेकेदार चेतन साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक साहू, साहू संघ के अध्यक्ष संजय साहू, भाजपा नेता इंद्रजीत सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी खुमान यादव, वेलनेस कोच विजय साहू, समाजसेवी उमाशंकर साहू, पंडित भीखम शर्मा, भाजपा नेता राकेश विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजक पवन बंजारे होंगे।





