उतई। नगर पंचायत उतई की नवनियुक्त प्रभारी सीएमओ श्रीमती आशा जंघेल ने आज नगर पंचायत कार्यालय मे पदभार ग्रहण किया। वह नगर पंचायत के सीएमओ राजेंद्र नायक के सेवानिवृत्त होने पर यहां पदस्थ की गई है। श्रीमती जंघेल इसके पूर्व नगर पालिका जामुल में सहायक वर्ग 2 पद पर कार्यरत थी। कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, समस्त पार्षदगण एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई।
जिसके बाद सीएमओ श्रीमती जंघेल ने पहले ही दिन सभी अधिकारी-कर्मचारी की बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर क्षेत्र मे स्वछता एवं पेयजल की समस्या क़ो विशेष ध्यान मे रखते हुए किसी भी प्रकार कि समस्या नहीं होने कि बात कही और सभी अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति मे अपने कार्यआदेश के अनुसार सभी कार्य क़ो सुचारु रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।





