chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    भोजली की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा रिसाली: विधायक ललित चंद्राकर ने भोजली माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    August 31, 2026
    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
    August 29, 2026
    राखी के धागे ने जोड़े दिल: शैलदेवी महाविद्यालय की छात्राओं ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
    August 29, 2026
    शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
    August 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला को फंसाया : दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > अपराध (जुर्म) > फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला को फंसाया : दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
अपराध (जुर्म)

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला को फंसाया : दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 11, 2026
Share
SHARE

रायगढ़। सोशल मीडिया और झूठी पहचान के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले एक आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला का विश्वास जीता, शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे अंतरंग फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

वर्दीधारी तस्वीरें भेजकर रखा शादी का प्रस्ताव 

पुलिस के अनुसार, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें भेजीं और शादी का प्रस्ताव रखकर महिला से संपर्क बढ़ाया। बाद में पता चला कि, वह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सिक्योरिटी गार्ड है।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

महिला के अनुसार, आरोपी ने उसके अकेले रहने की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने बिना जानकारी के मोबाइल फोन से महिला के अंतरंग फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी लगातार महिला पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाता रहा।

अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर देकर महिला को धमकाया

पीड़िता ने बताया कि, मई 2026 में रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में मां के इलाज के दौरान भी आरोपी वहां पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने महिला को अश्लील फोटो-वीडियो अपने पास होने की जानकारी देकर डराया और विरोध करने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोप है कि, 27 मई को आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर अपलोड कर दिए। साथ ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 296, 351(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-ई, 67 और 67-ए के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी सी-3 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आगे भी लगातार ऐसी कार्रवाई रहेगी जारी

इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना उस पर आंख बंद कर विश्वास न करें।

शादी का दबाव बना रही थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर दी ऐसी खौफनाक मौत
कवर्धा में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में की तोड़फोड़, शिवलिंग खंडित कर मंदिर को पहुंचाया नुकसान, घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश
प्यार का छल पड़ा भारी! शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर……
सूदखोर रूबी तोमर को लाया गया रायपुर, निकाला जुलूस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

बारनवापारा अभयारण्य में मिला दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर

chhattisgarh times
News Desk
December 31, 2025
राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी
ग्रामीण क्षेत्र में निस्तारी और पेयजल संकट : सरपंच रवि सिंगौर ने पानी छोड़ने की रखी मांग 
सफलता केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं- शिक्षा मंत्री
वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 7 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
89%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
26 °C
Wed
29 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?