chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
    बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए सरकार- ढालेश साहू
    October 30, 2026
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: जनदर्शन में प्राप्त हुए 124 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > जनदर्शन में प्राप्त हुए 124 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़दुर्ग

जनदर्शन में प्राप्त हुए 124 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 10, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे।

जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 124 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और उक्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी कड़ी में खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों एवं अपराधों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि देवार मोहल्ला क्षेत्र में लंबे समय से चिट्टा, गांजा, शराब और कबाड़ जैसे अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों को डराने-धमकाने, मारपीट, लूटपाट तथा अवैध वसूली जैसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण बना हुआ है।

साथ ही शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और बाहरी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की भी शिकायत की गई है। मोहल्लेवासियों ने मामले की विस्तृत जांच कर संबंधित लोगों का भौतिक सत्यापन कराने तथा अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने एडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

वार्ड क्रमांक 53 न्यू आदर्श नगर, महाराजा चौक से बोरसी रोड क्षेत्र के रहवासियों ने होटल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और मुख्य मार्ग को बाधित किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि होटल के सामने वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर पानी डालने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने कमिश्नर नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

चरोदा स्थित मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी द्वारा भीषण गर्मी के दौरान शासन के निर्देशों के विपरीत स्कूल संचालित किए जाने की शिकायत की। आवेदक ने बताया कि बच्चों को सुबह से दोपहर तक स्कूल बुलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन अपनी फीस वसूलने के लालच में बच्चों और पालकों पर स्कूल आने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

हर्बल गुलाल की खुशबू से वंदनी स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्राम पंचायत देवादा में दीपावली पर जनसेवक कर्मियों को किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन: 25 सब-इंस्पेक्टर बने निरीक्षक अब इन अधिकारियों को मिलेगा थानों का प्रभार, पदोन्नति सूची जारी, देखें लिस्ट..
सांसद खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उतईसमाचार

हनुमान जयंती: पतोरा में लगा रक्तदान शिविर, रक्तमित्रों को उपहार में मिला हेलमेट 

chhattisgarh times
News Desk
April 2, 2026
धनोरा में 15वें वित्त आयोग निधि से सी.सी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
जापान-कोरिया दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, विदेशी निवेश पर बोले बड़ा बयान | देखें पूरा वीडियो उन्होंने क्या कहा
रायपुर जिले की शासकीय आईटीआई में 22 मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर आवेदन आमंत्रित
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दो अधिकारी निलंबित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
28°C
Chhattisgarh
overcast clouds
28° _ 28°
72%
4 km/h
Fri
27 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
25 °C
Tue
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?