chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 : डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
    July 2, 2026
    दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी हुई सूची
    July 2, 2026
    कोड़िया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण, बच्चों का तिलक-वंदन कर कराया शाला प्रवेश
    July 1, 2026
    सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का समय 3 महीने बढ़ाया गया
    June 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी : डॉ. रमन सिंह
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी : डॉ. रमन सिंह
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी : डॉ. रमन सिंह

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 5, 2026
Share
SHARE

6.42 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मजबूत अधोसंरचना विकसित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए 6 करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपए की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय भवन के प्लिंथ अपग्रेडेशन एवं ऊंचाई विस्तार कार्य का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने राजनांदगांव जिला चिकित्सालय की अग्रणी भूमिका

जिला चिकित्सालय एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने वाले मरीजों की सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रियता और सजगता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजनांदगांव जिला चिकित्सालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

जिला चिकित्सालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। राजनांदगांव जिले में इस दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले की मातृ मृत्यु दर राज्य के औसत से कम होना एक सुखद संकेत है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में छत मरम्मत, लिफ्ट सुधार कार्य, जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति, डेंटल एक्स-रे मशीन एवं सेपरेटर मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की घोषणा की। साथ ही राज्य बजट से अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

अस्पताल के उन्नयन कार्यों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिला चिकित्सालय अब नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ जिलेवासियों को समर्पित हुआ है। उन्होंने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आवश्यक उन्नयन कार्यों के पूर्ण होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी 

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला चिकित्सालय की टीम का दायित्व है कि वह समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला चिकित्सालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, गौतम पारख, जीवनदीप समिति के सदस्यगण, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. पंकज लुका, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, एसडीएम गौतम पाटिल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया
डुंडेरा में हमर क्लीनिक का लोकार्पण, लेकिन अभी तक नही हुई स्थापना
शिक्षक संघ ने गैर शैक्षणिक कार्यों के खिलाफ खोला मोर्चा, गैर शैक्षणिक कार्यों के लिये मजबूर करने पर निकालेंगे पदयात्रा
काशीराम बने ऊर्जादाता, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल शून्य
हर्बल गुलाल की खुशबू से वंदनी स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उतईदुर्ग

प्रिज्म पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन

chhattisgarh times
News Desk
January 18, 2026
नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत : पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है- ताम्रध्वज साहू
बीएसपी में कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना निगरानीशुदा बदमाश शत्रुघन धनकर को किया गया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
30°C
Chhattisgarh
heavy intensity rain
30° _ 30°
62%
6 km/h
Thu
30 °C
Fri
29 °C
Sat
32 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?