उतई। छत्तीसगढ़ बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डुंडेरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का समाजसेवी व शिक्षामित्र केशव महिपाल ने तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। जिसमें केसरीनंदन साहू 87.8%, सागर सोनकर 87.8% दूसरा स्थान कु.वीणा कोसरे 84.8 प्रतिशत, इसी प्रकार कक्षा 10वीं मे प्रथम स्थान विभा 86.6 प्रतिशत, दूसरा स्थान दिपाली 84.4 प्रतिशत एवं अनेक छात्र-छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण होकर अपने माता-पिता गुरुजनों के साथ-साथ विद्यालयों समाज गांव क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
श्री महिपाल ने बताया कि डुंडेरा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर गांव, समाज एवं अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय शिक्षकों का भी मान बढ़ाने वाले छात्राओं का एवं उनके पालको का तिलक लगाकर श्रीफल प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की। इस दौरान समाजसेवी शिक्षामित्र केशव महिपाल, विवेकानंद साहू एवं राजकुमार साहू मौजूद थे।





