उतई। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के ग्राम मचांदुर के बूथ क्रमांक 556, 557, 558 में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपाइयों के द्वारा डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रवीण यदु, सहकारी समिति मचांदूर के अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, नितेश साहू, योगेश पटेल, नेमीचंद देवांगन, आदित्य सिंह राजपूत, अशोक देवांगन, इमरान खान, सीताराम यादव, सतीश यादव, दयालुराम यादव, ओंकार साहू, रामपाल साहू, गोपाल साहू, अशोक साहू, कोमल गिरी गोस्वामी, गोपाल साहू, बाबूलाल देवांगन, मनीष यादव, नरेश यादव, सरोज गोस्वामी, शीतल साहू, अर्चला देवांगन, शैल देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।





