उतई महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बजट सत्र में छ.ग. विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया
उतई। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई के प्राचार्य डॉ. डी. पी. कुर्रे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास़्त्र विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ विधान सभा के बजट सत्र की कार्यवाही प्रत्यक्ष रूप से देखने हेतु विधान सभा भवन, नवा रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
इससे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई। वे पहली बार बजट सत्र की प्रक्रिया एवं कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देख सके। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी. पी. कुर्रे ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “यह शैक्षणिक भ्रमण आप सभी के लिए बहुत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक है। बजट सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलना आप सब के लिए एक सुअवसर है। पढ़ी-पढ़ाई बातों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने के कारण आप उसे कभी नही भूल पायेगे।” इस शैक्षणिक भ्रमण में लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र की सभी प्रक्रियाओं की बारिकियों को उन्हें करीब से देखने, समझने का अवसर मिला। उन्होंने अपने अनुभव को अन्य सभी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे ही शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किये जाने की प्रबल इच्छा जाहिर की।
शैक्षणिक भ्रमण में अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. शुभा शर्मा, डॉ. सीमा अग्रवाल, सुधा उमरे; समाजशास्त्र विभाग से डॉ. विद्या पंचागम, प्रो. अर्चना पाण्डेय एवं राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. भावना दिवाकर विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं।





