समाज ने महिलाओं को एक सूत्र में बांधने का प्रशंसनीय कार्य किया- रमशीला साहू
नगर साहू समाज उतई ने विशाल कलश यात्रा के साथ मनाई कर्मा जयंती
उतई। कर्मा जयंती के अवसर पर नगर साहू समाज के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर्मा सामुदायिक भवन शीतला नगर उतई में धूम-धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। साथ ही भगवान कृष्ण को खिचड़ी खिलाती भक्त कर्मा माता का जीवंत झांकी निकाला गया। इसके बाद कर्मा माता की हवन पूजन की, इसके अलावा साहू समाज के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज में कर्म माता के आदर्शो को घर घर पहुंचाने की आवश्यकता है साहू समाज को संगठित होकर चिंतन करना चाहिए। आगे कहा कि साहू समाज के हर घर में कर्मा माता की फोटो होना चाहिए। उसकी रोज पूजा होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर साहू समाज उतई के अध्यक्ष किशोर साहू ने सर्वप्रथम वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ ही विभिन्न निर्माण व समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास, युवा, बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों सभी को साथ लेकर चल रहे है। जिसका ही परिणाम है कि साहू समाज उतई ने इतनी विशाल कलश यात्रा निकाली और आगे भी सबके प्रयास से समाजहित के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू ने महिलाओं को एकता के सूत्र में बांधने के लिए नगर साहू समाज को बधाई दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण को और आगे सभी क्षेत्रों में बढ़ाने की बात कही। विशेष अतिथि उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, नगर साहू समाज उपाध्यक्ष व पार्षद खूबीराम साहू थे। पश्चात छोटे छोटे बच्चों ने संस्कृति कार्यऋम प्रस्तुत किए। प्रतिभाशाली बच्चो को प्रतीक चिन्ह, साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समाज के 54 पार प्रमुख का सम्मान किया गया। मंच संचालन मुकेश साहू और आभार प्रदर्शन गिरीश साहू ने किया।
कार्यक्रम में सुनीति साहु, कुशल साहु, ऋषि साहु, पार्षद राकेश साहू, लक्ष्मण साहू, द्वारिका साहू, विजयलक्ष्मी साहू, प्रभा साहू, लीलावती साहु, किरण साहू, शकुंतला साहू, राधिका हिरवानी, शीला साहू, कुंती साहु, तुकाराम साहू, भावेश साहू, गुलशन साहू, छत्रपाल साहू, राजू साहू, यज्ञ साहू, तोषण साहू, कांति साहू, धवेंद्र साहू, युगल साहू, लोकेश साहु, छात्राणि साहु, चंद्रकिरण साहु, शांति साहू, सोनारीन साहू, चुन्नीलाल साहू, खिलावन साहू, अरुण साहू, संतोष साहू, कुमार साहू, पदुम साहू, खुमान साहू, ओपी साहू, मोहित साहू, अमलेश साहू, मंजू साहू, पिंकी साहू, तेश्वरी साहू सहित साहू समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





