chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    कोड़िया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण, बच्चों का तिलक-वंदन कर कराया शाला प्रवेश
    July 1, 2026
    सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का समय 3 महीने बढ़ाया गया
    June 29, 2026
    हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक : ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा, पारिवारिक विवाद से था परेशान
    June 29, 2026
    मछली कारोबारी की हत्या का सनसनी खेज खुलासा : मजदूरी बढ़ाने को लेकर विवाद और रंजिश के चलते की हत्या, 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
    June 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading:  राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है-स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ >  राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है-स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
छत्तीसगढ़दुर्ग

 राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है-स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: March 10, 2026
Share
SHARE

सतनाम भवन कसारीडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन
दुर्ग/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतनाम भवन कसारीडीह में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास समिति की प्रभारी श्रीमती शशि साहू उपस्थित रहीं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। हमारी सनातन परंपरा में भी भगवानों के साथ माता का नाम पहले लिया जाता है, जो समाज में नारी के महत्व को दर्शाता है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना के तहत जिले की लगभग 52 हजार महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री बस्तर जिले से इस योजना की राशि का अंतरण करेंगे, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि यह योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस योजना के तहत बच्चियों के नाम से बैंक खाता खोला जाता है, जिसमें नियमित बचत की जाती है। जब बच्ची 18 वर्ष की आयु पूर्ण करती है, तब उसे इस बचत का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस योजना के तहत 0 से 5 वर्ष तक की बच्चियों के नाम से खाता खोलकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। मंत्री श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नारी दुर्गावती योजना भी प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों को उनके जन्म के समय ही जोड़ा जाएगा और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनके भविष्य को मजबूत आधार मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की राशि सीधे जमा की जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 26 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया जा चुका है, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर मिल सका है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी संचालन, बच्चों की देखभाल और परिवार तथा समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। परिवार के स्वास्थ्य और देखभाल में महिलाओं की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की सेहत की मजबूत आधारशिला हैं। महिलाएं परिवार की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और उनके सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज, संस्कृति और परंपरा में महिलाओं को सदैव सम्मान दिया गया है, जो दुनिया के कई अन्य देशों में देखने को नहीं मिलता। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जहां महिलाओं को लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ मतदान का अधिकार भी मिला है। उन्होंने बताया कि आजादी के समय देश में साक्षरता दर काफी कम थी, लेकिन आज शिक्षा के प्रसार के साथ साक्षरता कई गुना बढ़ चुकी है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि समाज की हर महिला चाहे वह छोटी बच्ची हो, युवा महिला हो या वृद्ध महिला सभी को योजनाओं का लाभ मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान उन्होंने एक श्लोक कहा-“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।
इस दौरान महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिली है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया और विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों को चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय साहू सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद व जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ी ग्रामीण जन विकास सेवा संस्थान के द्वारा क्षेत्र में किया जा रहा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य
मां की लगन और आंगनबाड़ी की मेहनत रंग लाई : अब सामान्य श्रेणी में आई दो वर्षीय श्रृष्टि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात
श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिला आस्था का अवसर 
राष्ट्रीय पोषण माह : ग्राम विनायकपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

बड़ी मंजिल तय करने से पहले सही दिशा चुनना जरूरी- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

chhattisgarh times
News Desk
December 11, 2025
कोरबा में अनियमितता पर तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य / अवसर परीक्षा नवम्बर 2025 की समय-सारिणी घोषित
जैन श्री संघ उतई ने भगवान महावीर जन्म महोत्सव अत्यंत ही भव्य रूप से मनाया
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
32°C
Chhattisgarh
overcast clouds
32° _ 32°
57%
5 km/h
Thu
33 °C
Fri
29 °C
Sat
31 °C
Sun
29 °C
Mon
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?