होली आस्था, विश्वास, समर्पण और भाईचारे का प्रतीक पर्व
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू एवं पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व भक्त के भगवान के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि होली बसंत ऋतु की उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी लोगों को प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
दोनों नेताओं ने अपने संदेश में देश, प्रदेश एवं अंचलवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि सभी के जीवन में उमंग और उत्साह बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा सभी निरोगी जीवन जिएं और सब पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।”





