रिसाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र 6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्त्व में ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से सौजन्य भेंट कर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूर्व मंत्री श्री साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एवं ब्लाक के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपाध्यक्ष डोमार देशमुख, केकती देशमुख, जोसेफ साबू, मीडिया प्रभारी राजेश साहू, सह-मीडिया प्रभारी दीपक टंडन, महामंत्री वीरेंद्र पाल, तरुण बंजारे, रामनाथ यादव, सचिव शिशिर साहू, उत्तम कुमार देशलहरे, जयंती महानंद, वजीहुद्दीन सिद्धिक्की, सीमा लादेर, विनय गजपाल, दुधे राम जंघेल, प्रियंका गौतम, सह-सचिव राहिल खान, सीपी देशलहरे, माया रानी, दिनेश बेंजामिन, संजू राव, शबनम बेगम एवं अन्य कांग्रेसी भिखम प्रसाद, अभिषेक, ईश्वर साहू, मोनू तिवारी उपस्थित रहे।





