chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    पूर्व मंत्री रमशिला साहू एवं पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
    March 3, 2026
    शिक्षक की मौत : छुट्टी में घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, होली के पहले हो गया दर्दनाक हादसा
    March 3, 2026
    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
    March 3, 2026
    रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
    March 3, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
छत्तीसगढ़रायपुर

बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: February 23, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। लगभग 245 वर्ग किलोमीटर में फैला यह अभ्यारण्य साल और सागौन के घने जंगलों और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांत वातावरण, हरियाली और वन्यजीवों की प्राकृतिक गतिविधियां पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराती हैबारनवापारा में चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सूअर, चौसिंगा, भालू तथा कभी-कभी तेंदुए की झलक भी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा विभिन्न प्रजातियों के पक्षी यहां के वातावरण को और जीवंत बनाते हैं। वन विभाग द्वारा संचालित जीप सफारी पर्यटकों को जंगल के भीतर सुरक्षित भ्रमण का अवसर देती है। सुबह और शाम का समय वन्यजीवों को देखने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह अभयारण्य सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट है। रेल यात्रियों के लिए रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन सबसे सुविधाजनक स्टेशन है। रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार से नियमित बस एवं टैक्सी सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। निजी वाहन से पहुंचना अधिक सुविधाजनक रहता है।
अभयारण्य में प्रवेश शुल्क और सफारी शुल्क निर्धारित हैं। यहां पार्किंग, गाइड, वॉच टॉवर, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे सफारी के लिए अग्रिम बुकिंग कराएं और प्लास्टिक का उपयोग न करें। बारनवापारा की यात्रा को और अधिक सुखद बनाने के लिए पर्यटन मंडल द्वारा संचालित मोहदा रिसोर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र है। यह रिसोर्ट प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित है और यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे, रेस्टोरेंट, बच्चों के खेलने की जगह तथा हरियाली से घिरा शांत परिसर उपलब्ध है। परिवार और समूह में आने वाले पर्यटकों के लिए यह ठहरने का एक उत्कृष्ट विकल्प है। यहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकता है। जंगल सफारी और मोहदा रिसोर्ट की बुकिंग वनविभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की साइट से की जा सकती है।
बारनवापारा के समीप स्थित तुरतुरिया भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यह स्थान अपने प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां प्राचीन अवशेष, शांत वन क्षेत्र और जलधाराएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। तुरतुरिया को महर्षि वाल्मीकि के आश्रम से जुड़ी मान्यता के कारण धार्मिक और पौराणिक महत्व भी प्राप्त है। यहां पिकनिक और प्रकृति अवलोकन के लिए उपयुक्त वातावरण मिलता है। लोक मान्यता है कि माता सीता ने वनवास के दौरान यहीं आश्रय लिया था और लव-कुश का जन्म भी इसी क्षेत्र में हुआ। इस कारण यह स्थल धार्मिक आस्था का केंद्र है। यह क्षेत्र घने जंगलों, पहाड़ियों और शांत वातावरण से घिरा हुआ है। यहां बहने वाली छोटी जलधाराएं और प्राकृतिक झरने इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। प्रकृति प्रेमियों और पिकनिक मनाने वालों के लिए यह आकर्षक स्थान है। तुरतुरिया में प्राचीन मंदिरों और संरचनाओं के अवशेष मिले हैं, जो इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दर्शाते हैं। पुरातात्विक दृष्टि से भी यह स्थान महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां प्राकृतिक गरम जल कुंड भी पाए जाते हैं, जिनके बारे में स्थानीय मान्यता है कि इनका जल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यही “तुर-तुर” ध्वनि से निकले नाम की एक मान्यता भी बताई जाती है।
अभयारण्य से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित सिरपुर ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। प्राचीन मंदिर, बौद्ध विहार और पुरातात्विक अवशेष यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जो इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। बारनवापारा घूमने का सर्वाेत्तम समय अक्टूबर से जून तक माना जाता है। वर्षा ऋतु में हरियाली अपने चरम पर होती है, हालांकि कभी-कभी सफारी सेवाएं सीमित हो सकती हैं। यात्रा के दौरान हल्के रंग के वस्त्र पहनना, दूरबीन और कैमरा साथ रखना तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना आवश्यक है। बारनवापारा अभयारण्य, सिरपुर और तुरतुरिया मिलकर एक ऐसा पर्यटन परिपथ तैयार करते हैं, जहां प्रकृति, रोमांच, इतिहास और आरामदायक आवास की सुविधाएं एक साथ मिलती हैं। यदि आप सप्ताहांत में सुकून भरी और यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह क्षेत्र आपके लिए एक आदर्श गंतव्य सिद्ध हो सकता है।

बकरी शेड निर्माण से महेत्तर लाल की आजीविका को मिला नया संबल
सुरता अमृता बारले, पंथी शिखर सम्मान समारोह एवं वैचारिक संगोष्ठी आज
सफलता की कहानी, किसान की जुबानी :सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
ऑनलाइन टोकन ने दिलाया भीखमलाल को उनकी मेहनत का फल
हड़तालियों को बर्खास्त: एनएचएम के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की सरकार ने की सेवा समाप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रूआबांधा सेक्टर रिसाली में नवनिर्मित डोम शेड का किया लोकार्पण

chhattisgarh times
News Desk
October 12, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना
महतारी वंदन योजना से श्रीमती सुलेश्वरी यादव को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत स्कूल में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन
कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
32°C
Chhattisgarh
clear sky
32° _ 32°
16%
2 km/h
Wed
35 °C
Thu
40 °C
Fri
40 °C
Sat
39 °C
Sun
38 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?