दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर से इम्पैनल्ड संस्थाओं के माध्यम से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राधिकरण से संबद्ध संस्था श्री सत्य साईं हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट रायपुर द्वारा हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार द लॉन्ड्री बैग रायपुर द्वारा लॉन्ड्री ऑपरेशन सेक्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं संबंधित संस्थाओं द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसमें आवेदक का नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर तथा इच्छित कोर्स का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। आवेदन कार्यालय, जिला कौशल विकास प्राधिकरण प्रथम तल जिला पंचायत दुर्ग में प्रस्तुत किया जा सकता हैं। इक्छुक आवेदक मोबाइल नंबर 9691466469 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।
निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
light rain
23° _ 23°
94%
7 km/h
Sun
23 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
26 °C
Thu
25 °C



