रिसाली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पूर्व में आयोजित SIR के दौरान तैयार की गई निर्वाचक नामावली में दिए गए नामो के बीच विसंगतियां पाई गई है। जिसमे डुंडेरा जोरातराई के लगभग 1500 मतदाताओं को नोटिस मिला है और मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में नाम बनाये रखने के लिए विभिन्न दस्तावेजो के साथ रिसाली स्थित दशहरा मैदान में सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा था। डुंडेरा जोरातराई में अधिक संख्या में मतदाताओं को नोटिस मिलने पर नगर निगम रिसाली व भिलाई के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने डुंडेरा व जोरतराई के मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई व सत्यापन के लिए डुंडेरा में ही शिविर लगाने की मांग कलेक्टर दुर्ग से किये थे। पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि ग्राम डुंडेरा व जोरातराई के बूथों से 1500 से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस मिला है और उन्हें सुनवाई और सत्यापन के लिए रिसाली में आयोजित शिविर में जाना पड़ रहा था साथ ही निर्धारित तिथि में पहुचने पर भी मतदाताओं का सत्यापन नही हो पा रहा था। मतदाताओं को निर्वाचक नियमावली में अपना नाम बनाये रखने कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या व अधिक संख्या में नोटिस को देखते हुए दोनों ग्रामो के लिए शिविर डुंडेरा में आयोजित करने की मांग की गई थी,जिस पर प्रशासन ने डुंडेरा में शिविर का आयोजन किया है।





