chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    भोजली की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा रिसाली: विधायक ललित चंद्राकर ने भोजली माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    August 31, 2026
    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
    August 29, 2026
    राखी के धागे ने जोड़े दिल: शैलदेवी महाविद्यालय की छात्राओं ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
    August 29, 2026
    शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
    August 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को, व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को, व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को, व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: January 31, 2026
Share
SHARE

प्रथम पाली में 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 2524 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 17 परीक्षा केंद्रों में 4428 परीक्षार्थी होंगे शामिल 
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को महासमुंद जिले में दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:45 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 17 परीक्षा केंद्रों में 4428 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा को जिला स्तर पर श्री नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद श्रीमती करूणा दुबे को समन्वयक नियुक्त किया गया है। प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन को प्रभावी बनाने के लिए 30 जनवरी को नोडल एवं समन्वय अधिकारी की उपस्थिति में केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसके पश्चात 31 जनवरी को सभी परीक्षा केंद्रों में केंद्राध्यक्षों द्वारा पर्यवेक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का केवल एक तरफा प्रिंट निकालकर लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा की एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा की जाएगी। परीक्षा दिवस पर प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा, जिसके अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो परीक्षार्थी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर आएं। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, ताकि सत्यापन एवं सुरक्षा जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित रहेगा। केवल बिना पॉकेट वाले साधारण स्वेटर की अनुमति दी गई है, जिसे सुरक्षा जांच के समय उतारकर जांच कराना होगा। पैरों में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा तथा कानों में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा कक्ष में उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले बॉल पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे एवं समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में कक्ष से बाहर जाना निषिद्ध रहेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले परीक्षार्थियों को सामान्य समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा तथा अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम पाली में प्रातः 09:00 बजे के बाद तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करें।

लड़खड़ाते दूल्हे को दुल्हन ने बैरंग लौटाया : लड़की के फैसले का परिजनों ने भी दिया साथ
निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और समग्र विकास की स्वर्णिम यात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

IGKV पेपर लीक का बड़ा खुलासा : बंद लिफाफे को एंडोस्कोपिक कैमरे से किया स्कैन, दुर्ग के प्रोफेसर समेत 6 स्टूडेंट्स गिरफ्तार

chhattisgarh times
News Desk
August 23, 2026
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 1 अप्रैल से होगी प्रक्रिया शुरू
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह 07 तारीख को आयोजित होगा “आवास दिवस”
दीपशिखा विद्यालय मे 140 बच्चों का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
light rain
24° _ 24°
93%
4 km/h
Tue
25 °C
Wed
23 °C
Thu
27 °C
Fri
29 °C
Sat
25 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?