chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
    बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए सरकार- ढालेश साहू
    October 30, 2026
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: उतई में पीलिया का प्रकोप, दर्जनों लोग प्रभावित, दूषित पानी बनी वजह
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > उतई > उतई में पीलिया का प्रकोप, दर्जनों लोग प्रभावित, दूषित पानी बनी वजह
उतईदुर्ग

उतई में पीलिया का प्रकोप, दर्जनों लोग प्रभावित, दूषित पानी बनी वजह

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: January 7, 2026
Share
SHARE

उतई। नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में पिछले करीब 15 दिनों से पीलिया (जॉन्डिस) का गंभीर प्रकोप फैल गया है। गंदा व दूषित पानी पीने के कारण मोहल्ले के अनेक परिवार इसकी चपेट में आ गए हैं। निरीक्षण के दौरान लगभग 20 से अधिक मरीजों के घरों का जायजा लिया गया, जिसमें सामने आया कि नालियों में भरे गंदे पानी के कारण घरों में आने वाले पीने के पानी में बदबू और गंदगी अचानक शुरू हो गई। प्रारंभ में कुछ परिवारों को लगा कि उनके घर की पानी की लाइन खराब होने से बीमारी फैली है, लेकिन धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में पीलिया के मरीज सामने आने लगे। इससे स्पष्ट हो गया कि समस्या सामूहिक है और दूषित पेयजल ही बीमारी का मुख्य कारण है।

वार्ड पार्षद द्वारा कई बार नगर पंचायत को अवगत कराने के बावजूद नालियों में ब्लीचिंग पाउडर तक का छिड़काव नहीं किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से अपील की कि वे पानी को गर्म कर या उबालकर ही पिएं। नगर पंचायत के सीएमओ से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि कार्रवाई जारी है, लेकिन मौके पर स्थिति में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। वर्तमान सरकार और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सत्ता में आने के समय 6 महीने में पेयजल व्यवस्था सुधारने का दावा किया गया था, लेकिन लगभग एक वर्ष बीतने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

कांग्रेस पार्टी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत से मांग की है कि तत्काल साफ पेयजल की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर विशेष डॉक्टरों की टीम की निगरानी में सभी पीड़ितों का इलाज कराया जाए, ताकि पीलिया का प्रकोप और अधिक न फैले तथा अन्य वार्डों तक न पहुंचे। चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन की होगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद डिकेंद्र हिरवानी, पूर्व पार्षद द्वारिका साहू, प्रहलाद वर्मा, तोषण साहू, वीरेंद्र गोस्वामी सहित कांग्रेस पार्टी के साथी भावेश साहू, टीकम डोडे, योगेश माडले, धनंजय नेताम, रोशन साहू, गुलशन शर्मा, प्रेम नारायण साहू आदि उपस्थित रहे।

ये परिवार है पीलिया से प्रभावित

पीलिया से प्रभावित परिवारों में गरिमा यादव, यक्षित यादव, कुमकुम वर्मा, खेमप्रकाश वर्मा, नैतिक यादव, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धनंजय सिन्हा, मनीष साहू, फाल्गुनी साहू, श्रीवास चंद्राकर, सुकून हेजल, पिलेश्वरी सहित अन्य लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

You Might Also Like

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव के स्वास्थ्य की ली जानकारी
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बिजली कार्यालय का कर्मचारी लापता, दो दिन से घर नहीं लौटा…
आंगन मिलन कार्यक्रम में गूंजा पोषण और जनजागरूकता का संदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं हुईं सम्मानित
सुशासन तिहार 2026: ग्राम बेलौदी में 501 आवेदन हुआ प्राप्त, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्री-डीएड 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर 4 जून को होगी परीक्षा

chhattisgarh times
News Desk
June 2, 2026
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: ट्रैलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 5 की मोके पर मौत; दर्जनभर घायल
समाजरत्न दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि पर चिरपोटी में पुण्य स्मरण दिवस एवं सम्मान समारोह कल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
overcast clouds
22° _ 22°
86%
2 km/h
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
26 °C
Tue
25 °C
Wed
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?