उतई। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मुंडा परिक्षेत्र की मासिक बैठक ग्राम डुन्डेरा के मंगल भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम श्री बुढादेव की पूजा अर्चना कर और आदिवासी समाज के वीर पुरुष आदिवासी के गौरव शहीद वीर नारायण की जयकारा रानी दुर्गावती की जय कारा ओर बिरसा मुंडा की जयकारा करके शुरुआत की गई। मासिक बैठक का उद्देश्य समाज को एकजुट कर और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मुडा पंच ने अपनी विचार रखे। जिसमें गोंडवाना विकास समिति के मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त की। समाज को आर्थिक रूप से महिला ही समाज को एकता के सूत्र में बांधा कर रखती है। उसके पश्चात् राजेन्द्र धुर्वे ने कहा कि समाज लड़की की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें घर के काम से अलग रख कर माता पिता उनकी रूचि के साथ आगे बढ़ने दे। भारत भुषण सूर्यवंशी ने भी विचार साझा किया। इसके पश्चात् तहसील अध्यक्ष चुरामन कतलम ने अपने विचार और सुझाव देते हुए कहा कि समाज में प्रतिमाह महिला कार्यकारिणी और पुरुष कार्यकारिणी की बैठक होनी चाहिए। जिससे समाज में जागरूकता आयेंगी। अंत में मुंडा परिक्षेत्र के मुडादार बहादुर सिंह नेताम ने विस्तार से समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रत्येक घर से माह में 100 रुपए और दो किलो चावल एकत्रित करने कहा और समुह बनाकर उसका संचालन करने की बात कही। अपने समाज के जरूरत की समान समाज के लोगों से खरीदें, जिससे समाज में आवक होगी। समाज के रीति रिवाज को जाने और अपनी रीति रिवाज से शादी विवाह करें। जिससे हम अपनी परम्पराओं को जानेंगे। इस अवसर पर जामुन ठाकुर, गुलाब मरकाम, गौतम ठाकुर, रमेश ठाकुर, ललिता बाई, फुलू बाईं, हिमाचल ठाकुर, वैदिका ठाकुर, विशम्भर ठाकुर, कुलेश्वर ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, गणेश ठाकुर, अशंवन ठाकुर, नंदेश्वर, तोरण ठाकुर, सीमा ठाकुर, मोगरा ठाकुर, रीना ठाकुर, सौरभ ठाकुर, दादा ठाकुर, ईशवरी ठाकुर एवं बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष उपस्थित रहे।
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मुंडा परिक्षेत्र की मासिक बैठक डुन्डेरा मंगल भवन में हुई

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
light rain
23° _ 23°
94%
7 km/h
Sun
23 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
26 °C
Thu
25 °C



