दुर्ग। राज्य मे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पहल किया जा रहा है वही नवनियुक्त शिक्षामंत्री जी भी बेहतर शिक्षा के लिये प्रयासरत है शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये वर्तमान मे छ. ग. राज्य मे शिक्षा सत्र 2025-26 को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष घोषित किया है इसके साथ ही लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न नही करने हेतु निर्देश भी जारी किया गया है लेकिन ज़ब धरातल मे आकर देखने पर पता चलता है की शिक्षको को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यों मे जिला स्तर के अधिकारियो द्वारा संलग्न कर दिया जाता है जिससे पुरे स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा जाती है और इसका सीधा नुकसान सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले छोटे -छोटे विद्यार्थियों को होता है और इस नुकसान की भरपाई किसी भी माध्यम से करना संभव नही है सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की हित को ध्यान मे रखते हुए पुरे प्रदेश मे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत और गिरीश साहू के नेतृत्व मे गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न करने का विरोध किया जा रहा है उसी के तहत नवीन शिक्षक संघ जिला इकाई दुर्ग के द्वारा प्रदेश सचिव गिरीश साहू,प्रदेश पदाधिकारी अमितेश तिवारी, उमा जाटव जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व मे सैकड़ों की संख्या में शिक्षामंत्री के निवास स्थान सेवा सदन पहुंचकर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया शिक्षामंत्री दिल्ली प्रवास पर थे इसलिए उच्चाधिकारियों ने ज्ञापन लिया और शिक्षकों की बात को शिक्षामंत्री के साथ प्रमुखता से रखने की बात कही ।नवीन शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विकास राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में शिक्षामंत्री को सभी शिक्षक संघों को बुलाकर जो भी शिक्षकों की समस्या है उसे छात्र हित में मिल बैठकर दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए, उच्च अधिकारियों नवीन शिक्षक संघ को आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में संघ से साथ बैठक कराया जाएगा।गिरीश साहू ने बताया कि शिक्षक का कर्तव्य है बच्चो को पढ़ाए लिखाए किंतु शासन के द्वारा शिक्षकों को जरूरत से ज्यादा गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाना उचित नहीं है,सरकारी स्कूल की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित है और दोष शिक्षकों के ऊपर ही आता है ज्ञापन सौंपने वालो में नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत,उमा जाटव,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,प्रदेश महामंत्री अजय कड़व,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता गंगा पासी, चंद्रशेखर रात्रे,दुर्ग जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू,रायपुर जिलाध्यक्ष सतीश टंडन , नंदिनी देशमुख,गीता चंद्राकर , रूपा साहू, तेश्वरी साहू,वीणा तुली ,दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू धमधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष जागेश्वर चंद्राकर,पवन सिंह,मनोज वर्मा, हरिशंकर साहू, महेन्द्र साहू,विजयशंकर डहरिया , काशीनाथ सिंह,लक्ष्मीकांत नागवंशी,प्रदीप राजपूत, खिलेंद्र बघेल, यीशु देवी साहु,तोषण देवांगन,संजय चंद्राकर,,शीला साहू, सुनीता देवांगन,रश्मिलता ठाकुर, देवेंद्र देवांगन,बीरेंद्र साहू, बीना शमा परवीन,अनिल मार्कण्डेय,सुषमा ठाकुर,हेमलता साहू, हुनुराम साहु,शेफाली शाह,अशोक साहू ,संतोष साहू,विजेंद्र साहू, नरेंद्र साहू , सत्यनारायण वर्मा, मनोज जोशी ,सावंत साहू, प्रताप भारती सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पहुंचे थे।





