chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
    April 4, 2026
    बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल
    April 4, 2026
    राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स: शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित, लोनिवि ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए मंजूर किए हैं 360 करोड़
    April 4, 2026
    नाबालिग लड़के को होटल में बुलाकर महिला ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार     
    April 4, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: किसानों का महापर्व, धान खरीदी तिहार का शुभारंभ : सांसद, विधायक, प्रभारी सचिव, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया किसानों से धान खरीदी
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > किसानों का महापर्व, धान खरीदी तिहार का शुभारंभ : सांसद, विधायक, प्रभारी सचिव, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया किसानों से धान खरीदी
छत्तीसगढ़दुर्ग

किसानों का महापर्व, धान खरीदी तिहार का शुभारंभ : सांसद, विधायक, प्रभारी सचिव, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया किसानों से धान खरीदी

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: November 15, 2025
Share
SHARE

दुर्ग, 15 नवंबर 2025। प्रदेश के साथ आज से दुर्ग जिले में किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार प्रारम्भ हो गया है। सहकारी समिति मर्यादित चंदखुरी में सांसद श्री विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर के आतिथ्य एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि वोरा, कमिश्नर श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया।सांसद, विधायक एवं अधिकारियों ने उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बलराम के छाया चित्र, तौल यंत्र का पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल तोड़कर किसानों से धान खरीदी प्रारंभ किए। आज उपार्जन केंद्र चंदखुरी में किसान श्री राजेन्द्र चंद्राकर, श्री अखिल कुमार, श्री भानु प्रताप, श्री भगोलीराम, श्री ओमप्रकाश और श्री विश्वनाथ से 507.86 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मौके पर धान बोरे का तौल एवं धान की नमी का माप किया। तौल में बोरे में धान का वजन 40 किलो 700 ग्राम और नमी 13 प्रतिशत होना पाया गया। 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान का किस्म पतला 2389.00 प्रति क्विटल, मोटा 2369.00 प्रति क्विटल एवं धान सरना 2369.00 प्रति क्विटल की दर निर्धारित की गई है।
जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी होगी। प्रथम दिवस 34 उपार्जन केंद्र में 116 किसानों का टोकन धान बिक्री हेतु कटा है। इन केंद्रों में 6,678 क्विटल धान खरीदी की गई।
धान खरीदी शुभारंभ पश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा भुइया के भगवान किसान के लिए बनाए गए योजना के तहत धान खरीदी का शुभारंभ किए है। उन्होंने सभी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कि योजनाएं किसान हित में है। किसान की प्रगति के साथ देश और प्रदेश की विकास जुड़ा है। सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्था के साथ खरीदी होगी। भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर यह शुभ कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने सभी को शुभकामनाये दी। साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा की। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की किसान हितैषी सरकार ने किसानों के आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने के साथ समाज के हर वर्ग के हित मे कार्य कर रही है। उन्होंने धान खरीदी प्रारम्भ होने पर क्षेत्र के सभी किसानों को शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने धान खरीदी हेतु जिले में क़ीगई व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को शासन प्रशासन के तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिले के प्रभारी सचिव श्री बोरा ने भी सभी किसानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रितपाल बेलचंदन ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल , एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारीगण, समिति प्रबंधक किरण साहू, सरपंच कविता ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, सोसाइटी अध्यक्ष डोमेन्द्र चंद्राकर, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सरपंच कविता ठाकुर, सरपंच योगिता यादव, योगेन्द्र दिल्लीवार, भूपेन्द्र साहू सरपंच कोनारी, गुजेश्वरी साहू, खेमलाल चंद्राकर, टीकम चंद्राकर, मनोज गोलू चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, विकास चंद्राकर, केन्द्रीय बैंक सीईओ हृदयेश शर्मा, समिति प्रबंधक प्रीति साहू, राजेश चंद्राकर, भानुप्रताप मेश्राम सहित बड़ी संख्या में किसान भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत रसमडा स्कूल के छात्राओं को किया साइकिल वितरण
भाजपा रिसाली मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म पर हुई कार्यशाला
सीआईएसफ देश की आंतरिक और सामरिक सुरक्षा के साथ ही देश की प्रगति में भी अपना दायित्व निभा रही है – आईजी नीलिमा रानी सिंह
जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू ने बीएलओ कार्य को मितानिन, स्व सहायता समूह या बेरोजगार युवाओं से कराने की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़बालोद

14वी राष्ट्रीय वोविनाम चेम्पियनशिप में मेघा माहेश्वरी ने जीता स्वर्ण पदक

chhattisgarh times
News Desk
November 17, 2025
अग्निवीर भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी तक
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिला सहकारी बैंक दुर्ग के नए मुख्यालय भवन का किया भूमिपूजन
पिकअप वाहन से गिरे युवक की मौत, अपराध दर्ज
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर मरोदा पुरैना भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
29°C
Chhattisgarh
overcast clouds
29° _ 29°
34%
4 km/h
Sat
29 °C
Sun
37 °C
Mon
39 °C
Tue
39 °C
Wed
38 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?