दुर्ग। छ.ग. शासन ग्रामोद्योग विभाग के सौजन्य से रजत जयंती के अवसर पर कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन 06 से 12 अक्टूबर 2025 तक अग्रसेन भवन स्टेशन रोड दुर्ग में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री विनोद अरोरा, पूर्व अध्यक्ष छ.ग. राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणनन श्री कमललाल एवं जिले के बुनकरों के आतिथ्य में 06 अक्टूबर 2025 को शुभारंभ किया गया। हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में छ.ग. राज्य के जांजगीर-चांपा, शक्ति, चन्द्रपुर, बलौदाबाजार-बिलाईगढ़, रायगढ़, खैरागढ़ एवं दुर्ग आदि जिलों की 25 बुनकर संस्थाओं द्वारा भाग लिया। भारत सरकार के सिल्क बोर्ड से प्रमाणित पुरस्कृत बुनकरों एवं फैब इंडिया के वस्त्र निर्माता बुनकर कारीगरों द्वारा विभिन्न आधुनिक डिजाइनों के उपभोक्ताओं के मांग अनुसार कलात्मक स्वदेशी वस्त्र स्वास्थ्य के लिए अनुकूल कोसा शर्टिंंग, कोसा साड़ियां, साल दुपट्टा, जाकेट ड्रेस मटेरियल एवं कॉटन बेडशीट, पीलो कव्हर, टावेल, गमछा आदि वस्त्रों एवं छ.ग. हस्तशिल्प विकास निगम के शबरी एम्पोरियम द्वारा बस्तर के शिल्पियों द्वारा बेल मेटल, आयरन क्रॉफ्ट, उड़न क्रॉफ्ट का प्रदर्शन सह विक्रय 20 प्रतिशत विशेष छूट पर किया जा रहा है।
दुर्ग में छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
89%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
26 °C
Wed
29 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C



