रिसाली। दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में आदर्श सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंडल के द्वारा विशाल दशहरा महापर्व का आयोजन आज 2 अक्टूबर को संध्या 6 बजे से आयोजित किया गया है। मंडल के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि यह आयोजन का 43 वा साल है। रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन व आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल होगे। अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति केशव बन्छोर, छत्तीसगढ़ शिल्पकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू ,पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, जिला पंचायत दुर्ग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन व इंजीनियर एम.के.साहू होगे। मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन 3 अक्टूबर को किया जायेगा
रिसाली में दशहरा आज, अनुराग धारा के कलाकार देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
90%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
25 °C
Wed
24 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C



