उतई। आंनद नगर धनोरा में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के मद से सीसी रोड निर्माण लागत 3.50 लाख का भूमिपूजन किया गया। सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे, उपसरपंच संगीता सप्रे सहित पंचो ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे ने कहा कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। आज पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण मद से सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया है। आगे भी राज्य शासन के सहयोग से विकास कार्य को गति दी जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच रुलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे, उपसरपंच संगीता सप्रे, पंचगण कुलेश्वरी साहू, रेखा टंडन, सीमा मधुकर, मनेश कुमार साहू, मोतीलाल साहू, मोहित चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
43°C
Chhattisgarh
clear sky
43° _ 43°
8%
6 km/h
Thu
43 °C
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
45 °C




