chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
    November 27, 2025
    कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
    December 2, 2025
    मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    December 15, 2025
    Latest News
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
    संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
    October 28, 2026
    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    October 27, 2026
    खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
    October 26, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: बेटियों के सपनों को नई उड़ान: विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन किया प्रारम्भ, 1000 से अधिक छात्राओं को लाभ
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > बेटियों के सपनों को नई उड़ान: विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन किया प्रारम्भ, 1000 से अधिक छात्राओं को लाभ
कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

बेटियों के सपनों को नई उड़ान: विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन किया प्रारम्भ, 1000 से अधिक छात्राओं को लाभ

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 11, 2025
Share
बेटियों के सपनों को नई उड़ान: विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारम्भ, 1000 से अधिक छात्राओं को लाभ
SHARE

पंडरिया। बेटियों की शिक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज से महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया। यह सेवा पंडरिया विधानसभा के उन ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी, जहां आवागमन की कमी के कारण कई बेटियों की पढ़ाई बीच में ही रुक जाती थी।

11 अगस्त से शुरू हुई इस सेवा के पहले ही दिन कवर्धा, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पंडरिया और पांडातराई के ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाली छात्राओं ने इसका लाभ उठाया। बस के आगमन पर गांव-गांव में छात्राओं, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और पूजा-अर्चना के साथ भव्य स्वागत किया।

भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल के जरिए करीब 1000 छात्राओं को सीधे लाभ मिलेगा। पहले तीन बसों से यह सेवा सीमित क्षेत्रों तक थी, लेकिन वादा निभाते हुए 6 जुलाई को पाँच अतिरिक्त बसों को जोड़ा गया, जिससे अब कुल 8 बसें चल रही हैं। इन बसों से छात्राओं को घर से महाविद्यालय और महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुरक्षित और आसान सुविधा मिलेगी।

बसों के रवाना होते ही गांवों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। परिजनों के चेहरों पर सुकून और बेटियों की आँखों में भविष्य के सपनों की चमक साफ नजर आ रही थी। कई अभिभावकों ने कहा कि अब न सिर्फ उनकी बेटियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, बल्कि उन्हें उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी नहीं रहेगी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने भावुक होकर कहा, “यह मेरे लिए बेहद संतोषजनक क्षण है। बेटियों की मुस्कान और उनके माता-पिता की आँखों में उम्मीद की चमक देखना मेरे संकल्प की सबसे बड़ी सफलता है। यह बस सेवा सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि सैकड़ों बेटियों और उनके परिजनों के लिए अपने सपनों को पूरा करने की उम्मीद है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान और नारी शक्ति सशक्तिकरण की सोच से प्रेरित है। उनका लक्ष्य है कि पंडरिया की हर बेटी अपने सपनों की उड़ान भरे, पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बने और अपने माता-पिता के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करे।

गांव-गांव में इस पहल की चर्चा हो रही है और लोग कह रहे हैं – “भावना दीदी की गारंटी” अब बेटियों के लिए शिक्षा की नई राह बन गई है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: नवा रायपुर बनेगा आईटी हब, गरीब परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा चना
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस फटा, भीषण आग से मचा हड़कंप
रिया ने बढ़ाया कवर्धा का गौरव : 10वी की मेरिट लिस्ट में हासिल किया दूसरा स्थान
बुढ़ादेव मंदिर का 27वाँ स्थापना दिवस कल: वार्षिकोत्सव व मिलन समारोह एवं नवनिर्मित गोड़वाना भवन का होगा लोकार्पण
कबीरधाम : 41 युवाओं का नगर सैनिक पद पर चयन, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
TAGGED:निःशुल्क बस सेवानिःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारम्भपंडरिया विधायक भावना बोहरामहाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
खैरागढ़छत्तीसगढ़

मौत के मुहाने से लौटे 5 दोस्त! दनिया पुल पर बाढ़ में फंसी कार, गंडई पुलिस ने रात के अंधेरे में बचाई जान

chhattisgarh times
News Desk
September 26, 2026
शहीद तरुण देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोपली में 53 छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें
जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री से CAIT प्रतिनिधियों की सौजन्य मुलाकात, स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
overcast clouds
22° _ 22°
99%
7 km/h
Thu
22 °C
Fri
25 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?