उतई। 77 वॉ गणतंत्र दिवस केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी उतई भिलाई में मुख्य अतिथि निलिमा रानी सिंह, महानिरीक्षक केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई के अतिथ्य में संम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा झंडा वंदन किया गया तथा वाहिनी के जवानों द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दिया गया। इस मौके पर दया शंकर, उप महानिरीक्षक केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई, महेश पोवरेल, वरिष्ठ कमाण्डेंट केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई, हनिफ मोहम्मद, सहायक उप महानिरीक्षक, केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई, शनि कुमार भट्ट, कमांडेन्ट, केऔसुब केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई, डॉ० मोहम्मद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संयुक्त अस्पताल भिलाई, पुरूषोत्तम मलिक, उप कमांडेन्ट, महिपाल सिंह मीणा, सहायक कमाण्डेंट, निरीक्षक / कार्य मनिषा झा,, आरक्षित निरीक्षक, अन्य अधिकारीगण, बल सदस्य व उनके परिवारजन उपस्थित थे । मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देशभक्तों को याद किया । उसके संस्कृत कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति हुई जिसमें छोटे- छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया।
Leave a Comment





