उतई। छत्तीसगढ प्रदेश महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कोचर रायपुर, पूर्व अध्यक्ष किरण ढेलडिया रायपुर, संजना बोहरा धमतरी प्रदेश सचिव, पूर्व प्रदेश सचिव कान्ता गोलछा रायपुर प्रदेश प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उतई क्षेत्र जैन श्री संघ महावीर महिला मंडल का सर्वसम्मति से सभी जैन बहनों की उपस्थिति में उनकी सहमति से गठन किया गया।जिसमें महावीर महिला मंडल के अध्यक्ष हेतु श्रीमती सरिता सुराना, सचिव पद पर श्रीमती सोनू पारख व कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती रिंकी कर्णावट का निर्वाचन किया गया।
सर्वसम्मति से महावीर महिला मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने बधाई देते हुए सामाजिक क्षेत्र में धर्म अराधना के साथ साथ मानव सेवा के सिद्धांतों को अपने जीवन में धारण कर उस पथ पर अपनी महती भूमिका के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी।
बैठक में उतई पाटन परिक्षेत्र के ग्राम सेलूद, फुडा, रानीतराई, पंदर, गुजरा, असोगा, चुनकट्टा से जैन श्री संघ की बहनें श्रीमती शोभा पारख, सरिता सुराना, तनिशा बडेर, श्वेता पारख, रिंकी कर्णावट, सिद्धि बैद, गीता सिंघवी, पूजा चोपड़ा, मंजू कोचर, जानकी छाजेड़, पूनम पारख, सोनू पारख, धारणी छाजेड़, विनिका छाजेड़, ज्योति चोपडा सहित जैन श्री संघ के अध्यक्ष हेमराज छाजेड़, भोमराज कोचर, सतीश पारख, शेषमल बडेर, जवरीलाल छाजेड़, ज्ञानचंद कोचर, टीकम चोपड़ा उपस्थित थे।





