chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
    March 1, 2026
    सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    March 1, 2026
    होली से पहले किसानों को तोहफा : सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में डाले 10 हजार 324 करोड़ रुपये
    February 28, 2026
    होली से पहले किसानों को तोहफा : सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में डाले 10 हजार 324 करोड़ रुपये
    February 28, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: छत्तीसगढ़ी भाषा को कामकाज और पढ़ाई-लिखाई की भाषा बनाए जाने की माँग पर राजधानी में जुटे साहित्यकार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ी भाषा को कामकाज और पढ़ाई-लिखाई की भाषा बनाए जाने की माँग पर राजधानी में जुटे साहित्यकार
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ी भाषा को कामकाज और पढ़ाई-लिखाई की भाषा बनाए जाने की माँग पर राजधानी में जुटे साहित्यकार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: October 9, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के विमतारा भवन में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा “छत्तीसगढ़ी भाषा ल काम काज अउ पढ़ई-लिखई के भाषा बनाय जाय” विषय पर एक दिवसीय गुनान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और भाषाविद् एकजुट हुए तथा छत्तीसगढ़ी भाषा को शासन-प्रशासन और शिक्षा का माध्यम बनाने की माँग दोहराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पुरखों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महिला पदाधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ी महिला संघ की अध्यक्ष मालती परगनिहा के नेतृत्व में राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के गायन से कार्यक्रम का वातावरण छत्तीसगढ़ी अस्मिता से गूंज उठा।मुख्य अतिथि पूर्व कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि “भाषा व्यक्ति की अंतिम पहचान होती है। छत्तीसगढ़ी भाषा का अपना लोकगीत, लोककहानी और लोकसंस्कृति है, जो किसी भी भाषा के अस्तित्व के लिए अनिवार्य तत्व हैं। मातृभाषा में शिक्षा देने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।” उन्होंने आनंदमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति (प्रभात रंजन सरकार) के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी मातृभाषा को हीन समझता है, तो उसकी प्राणशक्ति क्षीण हो जाती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राथमिक से लेकर कॉलेज स्तर तक शिक्षण माध्यम बनाया जाए और उसे रोजगार से जोड़ा जाए। अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यजीत साहू ने कहा कि“हमारी लड़ाई किसी भाषा से नहीं है, परंतु क्षेत्रीय भाषाओं का संरक्षण व संवर्धन आवश्यक है ताकि लोकसंस्कृति जीवित रहे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँच सके।”मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल भतपहरी ने कहा कि“जिस प्रकार उत्तराखंड ‘देवभूमि’ कहलाता है, उसी तरह छत्तीसगढ़ ‘संतों की भूमि’ है। यहाँ के रचनाकारों की रचनाओं में हमारे पुरखों का इतिहास, रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति झलकना चाहिए। छत्तीसगढ़ी साहित्य में ‘छत्तीसगढ़’ दिखना चाहिए, तभी नई पीढ़ी अपने अतीत और पहचान पर गर्व कर सकेगी।”
उन्होंने राज्यगीत की अनिवार्यता को समाप्त करने के निर्णय पर चिंता जताई और राजभाषा आयोग के पूर्व कार्यों, प्रशासनिक शब्दावली निर्माण और भाषा मानकीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वरिष्ठ साहित्यकार सुशील भोले ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण छत्तीसगढ़ी भाषा को अभी तक उसका समुचित दर्जा नहीं मिला है।
प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष कान्हा कश्यप ने जनगणना और जन्म प्रमाण पत्रों में मातृभाषा के रूप में “छत्तीसगढ़ी” दर्ज कराने की अपील की। डॉ. दीनदयाल साहू ने कहा कि राजभाषा आयोग के माध्यम से छत्तीसगढ़ी समाज को सरकार तक अपनी बात मजबूती से पहुँचानी चाहिए।
समाजसेविका लता राठौर ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ी भाषा और अस्मिता की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने का समय आ गया है।
साहित्यकार अशोक आकाश ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी स्थानीय भाषा को कामकाज की भाषा न बनाया जाना विडंबनापूर्ण है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार विजय मिश्रा ने किया।
स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ी समाज के केंद्रीय संगठन सचिव चंद्रशेखर चंद्राकर ने दिया और आभार प्रदर्शन रायपुर जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने किया।
अंत में छत्तीसगढ़ी लेखन के लिए प्रदेश के रचनाकार दिनेश्वर राव जाधव, राजेश कुमार मानस, इंद्रदेव यदु, गोविंद धनकर, खेमराज साहू, मोहित यदु, अजय पटेल आदि का सम्मान किया गया। सभा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता,
न्यायालय बैंक सहित राज्य के सभी महत्वपूर्ण विभाग में छत्तीसगढ़ी अनुवादक रखे जाने का निर्णय लिया गया।
आम जनता से निवेदन किया गया कि सरकारी कामकाज छत्तीसगढ़ी में आवेदन लिखा जाए और कार्रवाई नहीं होने पर आरटीआई भी छत्तीसगढ़ी में लगाया जाए, चिकित्सा एवं तकनीकी महाविद्यालय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम और शिक्षक रखे जाएं, मीडिया में छत्तीसगढ़ी शब्दकोश में एकरूपता हिंदी के अपभ्रंश का प्रयोग ना किया जाए. सभी विभागों में छत्तीसगढ़ी राजभाषा अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग हुई।
जनगणना में मातृभाषा छत्तीसगढ़ी लिखा जाए योजना बनाने प्रस्ताव पारित हुआ. छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के लिए सम्मानजनक बजट 5 करोड़ प्रस्तावित किए जाने का निर्णय लिया गया।  राजभाषा आयोग के माध्यम से भाषा-संवर्धन की नीतियाँ सरकार तक पहुँचाई जाएँ। हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृति कि तरह एक विषय छत्तीसगढ़ी भाषा का भी पाठ्यक्रम में सामिल किया जाय।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव सुबोध देव, संगठन सचिव चंद्रशेखर चंद्राकर, रायपुर जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा,पंच शाखा सचिव संदीप चौहान,घनश्याम गजपाल,अभिषेक सिंह, यदुनाथ साहू, इंद्रजीत साहू,सुरेश वर्मा,आचार्य रितेश्वरानन्द अवधूत, आचार्य अर्पितानन्द अवधुत,तामस्कर साहू, देव सिंह साहू, दीनबंधु साहू, हीरोज साहू, मनोज साहू, राजेश साहू, अशवन कुमार, जयश चंद्राकर, भुनेश्वर निषाद, मुकुंद पटेल, अंकित वर्मा, जे पी चंद्राकर, मनहर टिकरिहा, संतोष वर्मा, ऋतूराज साहू,वैभव बेमेतरिहा, अशोक तिवारी,डॉ विनोद,नितेश साहू,छत्तीसगढ़ी महिला संघ अध्यक्ष मालती परगनिहा, राखी वर्मा ,नीलम दुबे ,संगीता पोमल ,योगेश्वरी साहू,रंजना चौहान ,खुशबू चंद्राकर, शारदा वर्मा, सुजाता वर्मा, गंगाश्री, तारनी साहू,सहित छत्तीसगढ़ी समाज के सैकड़ो कार्यकरता,कलाकार, साहित्यकार व बद्धजीवी सामिल हुए।

सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा चार सूत्रीय ज्ञापन, लंबित मांगो को पूर्ण करने की मांग, अन्यथा अनिश्चित आंदोलन की दी चेतावनी
संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
पटेल समाज ने धूमधाम से मनाई शाकंभरी और माता सावित्री बाई फुले जयंती
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6 रिसाली के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, जताया आभार 
विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: सीएम विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन के दो साल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात

chhattisgarh times
News Desk
December 28, 2025
कोड़िया में 26 अक्टूबर को दुर्ग ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता
तालाब किनारे लावारिस मिली डेढ़ साल की बच्ची, साथ में मिली चौंकाने वाली चिट्ठी – मैं मरने जा रहा हूं
शिक्षा की राह हुई आसान: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा स्कूल के छात्राओं को किया साइकिल वितरण
पाटन क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 करोड़ 78 लाख 55 हजार के विकास कार्यो की मंजूरी दी, सरपंचों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
25°C
Chhattisgarh
clear sky
25° _ 25°
28%
2 km/h
Mon
36 °C
Tue
37 °C
Wed
38 °C
Thu
40 °C
Fri
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?