उतई। परियोजना दुर्ग ग्रामीण के नगर पंचायत उतई में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु कार्यशाला रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू रही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार प्रदेश को अगले 3 वर्ष में बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र की लड़के की शादी एक कानूनन अपराध एवं सामाजिक बुराई है। बाल विवाह के अनेक दुष्परिणाम सामने आते हैं जिसमें कुपोषण, गरीबी का कुचक्र, एनीमिया, छोटी उम्र में बच्चों पर बड़ी जिम्मेदारी आना आदि प्रमुख है। मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती साहू ने कहा कि बाल विवाह को हम सब अपनी जागरूकता से रोक सकते हैं।इसके लिए हर किसी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दिया और कहा कि अगर इस तरह की घटना कहीं पर होते किसी को पता चलता है तो इन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।वर्तमान एक्ट के तहत इस तरह के विवाह में परिसर में उपस्थित सभी को अर्थदंड और जेल का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी जन प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीण जनों द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ लिया गया।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
28°C
Chhattisgarh
clear sky
28° _ 28°
24%
3 km/h
Sun
28 °C
Mon
36 °C
Tue
37 °C
Wed
38 °C
Thu
40 °C




