दुर्ग। शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के रिक्त पदो पर पदोन्नति की कार्यवाही नवीन शिक्षक संघ जिला दुर्ग के लगातार प्रयास के बाद पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची जारी किया गया है। जिसमे व्यापक त्रुटि होने पर जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग व सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को नवीन शिक्षक संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी व प्रदेश सचिव गिरीश साहू द्वारा ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठता सूची मे हुई त्रुटि को सुधार कर जल्दी ही प्राथमिक प्रधान पाठक व पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति देने की मांग को प्रमुखता से रखा। जिस पर जिला शिक्षा कार्यालय से वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक एलबी कुमार साहू प्राथमिक शाला खोपली के संबंध मे जिला पंचायत दुर्ग को वरिष्ठता संबंधित आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। वही पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची मे व्यापक त्रुटि होने की जानकारी ज्ञापन के माध्यम से नवीन शिक्षक संघ द्वारा सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को देकर वरिष्ठता सूची मे सुधार कर जल्दी ही पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को प्रमुखता से रखा है। नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है की जल्दी ही वरिष्ठता सूची मे सुधार कर सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला की पदोन्नति सूची जारी किया जायेगा। प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन व पेंशन की निर्धारण, पूर्व की भांति डीएड /बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों की व्याख्याता के पद पर पदोन्नति व सहायक शिक्षकों की जल्दी ही विषयवार पदोन्नति हेतु सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन एवं प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों की केशलेस इलाज हेतु सचिव, संचालक स्वास्थ्य विभाग छग शासन को मांग पत्र प्रेषित किया है। शासन द्वारा जल्दी निर्णय नही लेने पर नवीन शिक्षक संघ छग द्वारा व्यापक रणनीति बनाकर निर्णायक संघर्ष का आगाज किया जायेगा।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
20°C
Chhattisgarh
clear sky
20° _ 20°
35%
2 km/h
Mon
35 °C
Tue
37 °C
Wed
38 °C
Thu
40 °C
Fri
39 °C




