सहकारी समिति उतई में वार्षिक आमसभा का हुआ आयोजन
उतई। सेवा सहकारी समिति उतई में वार्षिक आमसभा का आयोजन शुक्रवार को मवेशी बाजार उतई में आयोजित किया गया। जिसमें धान उपार्जन उपकेन्द खोपली में निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण एवं मां शीतला बीज उत्पादक सहकारी समिति उतई का उदघाटन किया गया। आमसभा के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर थे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने की। विशेष अतिथि जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमति श्रद्धा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमति शीतला ठाकुर, भाजपा उतई मंडल महामंत्री द्वय प्रवीण यदु, चंदु देवांगन थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर किया गया। प्राधिकृत अधिकारी फत्तेलाल वर्मा ने स्वागत भाषण में सभी किसानों को 10 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार किसानों की हितैषी है। किसानों को खुशहाल बनाने के लिए 21 क्विंटल धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने का फैसला किया। जो किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने कहा कि धरती में सबसे ज्यादा पूज्यनीय किसान है। जो अपने पसीना बहाकर धरती से सोना उगाते है। अध्यक्षीय उदबोधन में जितेंद्र वर्मा ने कहा कि धरती के भगवान किसान है। जो अपने मेहनत से सबका पेट भरते हैं। किसान खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा। इसलिए राज्य सरकार किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाती है। धान खरीदी भी किसानों के लिए वरदान सामान है। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभाशाली बच्चों व उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू व आभार गोविंद साहू ने किया। कार्यक्रम में लूमेश्वर चंद्राकर, रूपनारायण शर्मा, जीवनलाल साहू, खुमान साहू, डॉ अनिल साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, खूबीराम साहू, सोनू राजपूत, संगीत रजक, सुभाष साव, धर्मेंद्र बंजारे, सुखीत यादव, खोपली सरपंच मंजू वर्मा, पुरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर चंद्राकर, सोहन रिगरी, राजकुमार साहू, घनश्याम चंद्राकर, भागवत देवांगन, रूपनारायण बघेल, लोकनाथ साहू, गोविंद साहू, गोपाल साहू, गोरखनाथ साहू, तिलक साहू, प्रहलाद साहू सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।





