दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई निवासी प्रतिभावान खिलाड़ी चेतना साहू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉल बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने क्षेत्र का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद चेतना साहू ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की।
चेतना की इस सफलता पर विधायक ललित चंद्राकर ने उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने चेतना को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि “ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं अब अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना रही हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”
इस अवसर पर भाजपा उतई मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर, धनश्याम चंद्राकर, मचांदूर सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, युवा नेता शुभम् वर्मा उपस्थित रहे।





