दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के यादव समाज के जनप्रतिनिधियों ने आज छत्तीसगढ़ विद्यानसभा की कार्यवाही देखी। साथ ही कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा से सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने यादव समाज के जनप्रतिनिधियों को विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और उनके साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और उनका समाधान करना है और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।
विधानसभा भ्रमण करने वाले में गुलेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, दिनेश कुमार यादव, ईश्वरी यदु, राजेंद्र यादव, कृष्ण यादव, महेश यादव, मनोज यादव, दौलत यादव, प्रेमनारायण यदु, रविंद्र कुमार यादव, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, जयेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, सुनीता यादव, मधुबाला यादव, लता यादव, दीप्ति यादव, सुषमा यादव, संगीता यादव, सरोजिनी, कविता यादव, रामकुमार, प्रवीण यादव, महेंद्र यादव उपस्थित रहे।





