सेलुद। ग्राम पंचायत सेलुद में अब जल्द ही स्थानीय आदिवासी समाज के लिए भवन बनेगा । समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की मांग किये थे। जिस पर सहर्ष हामी भरते हुवे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। भवन निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर आदिवासी समाज सेलुद में खुशी की लहर है। इस स्वीकृति हेतु आदिवासी समाज सेलूद के पार प्रमुखों भारत ठाकुर, नन्द ठाकुर, रमेश ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर साथ ही संगीता ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, अनिल ठाकुर, संतराम ठाकुर, संतोष ठाकुर, ललित ठाकुर, संदीप ठाकुर, फागेश्वरी ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, निर्मला ठाकुर, पूनाराम ठाकुर, मनीष ठाकुर, राजू ठाकुर, गिरधारी ठाकुर, सोनू ठाकुर, बसंत ठाकुर, मोंटू ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर व समस्त समाज के लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री का हृदय से आभार माना है।”





